1 Answers
दिन का विलोम शब्द 'रात' होता है।
पृथ्वी द्वारा अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने के समय के बराबर समयावधि को दिन कहते है। सामान्य रूप से हम दिन को दो तरह से परिभाषित करते हैं, पहला - 'सूर्योदय से सूर्यास्त तक के मध्य के समय यानि प्रातः से शाम के बीच के समय' और दूसरा - 'चौबीस घंटे के पूर्ण काल' को दिन कहा जाता है। जबकि दिन का विलोम शब्द 'रात' ऐसा समय होता है जब सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुंचता यानि सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक के समय को रात कहा जाता है।
Please login or Register to submit your answer